Mathura Guest House Raid: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है. इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके का है, जहां आरएस गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और गेस्ट हाउस संचालकों की भूमि की जांच की जा रही है.
छापेमारी में चार युवतियों और तीन युवक गिरफ्तार
यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और गेस्ट हाउस संचालकों की भूमि की जांच की जा रही है.
मुकदमा दर्ज
पुलिस की मानें तो आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
गेस्ट हाउस संचालकों की जांच
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है. एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. वहीं इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती का समर्थन किया है.
