राजधानी दिल्ली में IPL मैच देखकर घर लौट रहे 2 भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 2 चचेरे भाइयों की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले में लगातार जांच की जा रही है.

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दिल्ली में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. इस हादसे में 2 चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई IPL मैच देखने के बाद घर पर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया. घर पर वापस लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.
IPL मैच देखकर लौट रहे थे युवक
जानकारी के मुताबिक 2 चचेरे भाई IPL मैच देखने के बाद घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक रात लगभग 10.30 बजे अशोक रोड से सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी.
घायलों के पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक आपस में चचेरे भाई थे. दोनों की पहचान यज्ञ और अभव के रूप में हुई है. दोनों भाई दिल्ली और बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे IPL मैच के मुकाबले को देखकर घर पर वापस लौट रहे थे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि घर पर वापस जाते समय अभव के पिता का फोन आया और उन्हें अभव ने कहा कि आधे घंटे में वे लोग फोर पहुंच जाएंगे. उस दौरान दोनों भाई अशोक रोड से गुजर रहे थे और इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘पद चाहिए तो शारीरिक संबंध…’, BJP महिला नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; फेसबुक लाइव से खुला पिटारा
