जयपुर में एक व्यक्ति को उधार देने से मना करना इतना भारी पड़ जाएगा, उसने सोचा भी नहीं होगा. दरअसल, जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक सब्जी विक्रेता ने उधार में सब्जी देने से मना कर दिया. इसी बात से लोग गुस्से में आ गए और उसके साथ जमकर पिटाई की गई. लगभग 10 के करीब लोगों ने सब्जी विक्रेता के संग में मारपीट की.
उधार में सब्जी देने से इनकार
बता दें कि मामला 27 अप्रैल रात के 10 बजकर 30 मिनट का बताया जा रहा है. दरअसल, कुछ लोग दुकान वाले से उधार में सब्जी मांग रहे थे लेकिन दुकान वाले ने उधार में सब्जी देने से इनकार कर दिया. देखते ही देखते माहौल पूरी तरह से गरमा गया और उधारी मांगने वाले लोगों ने उस पर हमला कर दिया. दुकानदार पर उन लोगों ने लात घूसों के साथ में आसपास के फर्नीजर को उठा कर भी मारा.
सीसीटीवी फुटेज में कैद
पूरा मामला पास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. हालांकि, जब लोगों को पता लगा कि उनकी पूरी हरकत कैमरे में रिकार्ड हो गई तो वह दुकानदार को बाहर ले गए और बाहर जाकर पीटा. पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में तुरंत कार्रवाई की गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पीड़ित का बयान ले लिया गया.
ये भी पढ़ें: डिजिटल दुनिया की सबसे खतरनाक ठगी! AI वीडियो बनाकर लिया लोन; 4 साइबर ठग गिरफ्तार
