बिहार के नवादा से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की 7 बच्चों के आगे चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. 25 साल तक एक दूसरे का हाथ थाम कर चल रहे दंपति का जीवन ऐसा मोड़ लेगा, किसी ने भी नहीं सोचा था. बता दें कि मामला नवादा के कौआकोल के दरमा गांव की है. आरोपी पति की पहचान रवि मांझी के रूप में की गई है. वहीं, मृत पत्नी की पहचान बबीता कुमारी के रूप में की गई है.
ज्यादातर पारिवारिक कलह
दरअसल, 25 साल पहले रूपौ थाना क्षेत्र के फरेदा गांव की निवासी बबीता कुमारी की शादी रवि मांझी से हुई थी. शादी के बाद में दोनों का परिवार आगे बढ़ा और 7 बच्चे हुए. हालांकि, इतने साल का रिश्ता भी दोनों दंपति के बीच की दरार को कम नहीं कर पाया. परिवार वालों ने बताया कि दोनों के बीच में ज्यादातर पारिवारिक कलह देखने को मिलते थे. रवि अक्सर बबीता पर शक किया करता था. हमेशा दोनों के बीच में इस बात को लेकर कलेश होता रहता था.
रवि ने गुस्से में आकर बबीता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं पता था कि एक दिन मामला इतना खतरनाक हो जाएगा. जिस दिन पर बबीता की चाकू से मारकर हत्या की गई. उस दिन भी दोनों के बीच में इसी बात तो लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद में रवि ने गुस्से में आकर बबीता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. 16 साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता अक्सर मां पर शक किया करते थे. जैसे ही पिता ने मां को चाकू से मारा, सभी आसपास के लोग और परिवार वाले मां की मदद के लिए आ गए. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
आरोपी पिता मौके से फरार
सभी लोगों ने मिलकर बबीता को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लेकिन बबीता को मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी कौआकाल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद बढ़ी सैलरी! नोएडा प्रशासन फिर अलर्ट मोड में; 1 तारीख को लेकर पुलिस सतर्क
