गर्मी के मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिसे कई लोग सहन नहीं कर पाते हैं. तेज धूप और बाहर की गर्म हवाएं इस स्थिति को और खराब कर देती है. लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या होती है. लोग इस समय में गर्म होने के लिए कुछ न कुछ ठंड़ा खाते रहते हैं.
हालांकि, कई लोगों को दोपहर में धूप में घूमने के कारण लू जाती है. बता दें कि लू लगना काफी गंभीर स्थिति है. यह तब लगती है जब शरीर का कूलिंग सिस्टम काम करना बंद कर देता है. यानी की पसीना सही से न आ पाने के कारण लू लग जाती है.
यह काफी गंभीर स्थिति है. इसमें व्यक्ति को या तो ज्यादा पसीना आता है या तो बिल्कुल कम पसीना आता है. सिर दर्द, बार-बार उल्टी होना और कई बार गंभीर स्थिति में कोमा में भी व्यक्ति जा सकता है.
ऐसे में लेकिन हर एक बच्चे ने यह बात जरूर सुनी होगी, कि प्याज खाने से लू नहीं लगती है. ऊपर से नेताजी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लू से बचने के लिए प्याज खाने के लिए बोला है. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल काफी ज्यादा देखने को मिल रहा हैं कि क्या सच में प्याज खाने से शरीर ठंड़ा होता है और लू नहीं लगती है. आइए जानते हैं.
दरअसल, अभी तक लू का और प्याज का एक दूसरे से क्या संबंध है इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है. मेडिकल के अनुसार लू से बचाव के लिए लोगों को पानी और इलेक्ट्रोलाइट पीना चाहिए. ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे. कोई भी ऐसी पुष्टि नहीं कि गई है, जिसमें लू से बचने के लिए प्याज को जेब में रखने या खाने की बात हो.
हालांकि, प्याज खाने के कई फायदे है. बता दें कि कच्चे प्याज में विटामिन c, पोटेशियम, मैग्नीशियम और क्वेरसेटिन जैसे तत्व होते है. यह तत्व शरीर को ठंड़ा रखने में और हाइड्रेट करने में मदद करते है. हालांकि, इनको ज्यादा खाना भी लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 5 लाख के विवाद में खौफनाक कदम, नाबालिग बेटी बनी मां की कातिल, प्रेमी संग मिलकर की हत्या
यहां दी गई सारी जानकारी रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इन्हें सलाहकार से बात करें
