पहाड़ों से अक्सर दुर्घटनाओं की खबर सामने आती रहती है. एक गलती आपकी जान ले सकती है. पहाड़ी इलाके जितने सुंदर होते हैं उतने ही मौत उनकी वादियों में समाई हुई है. ऐसे में एक और वीडियो अभी के समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक ही क्षण में कार मौत के मुंह में समाती दिखाई दे रही है.
कार के अंदर मौजूद सभी लोगों की मौत
मंजर इतना खतरनाक हैं कि लोगों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं. बता दें कि यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों का कहना हैं कि कार के अंदर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है. करीब 4 लोग उसमें मौजूद थे. सभी के सभी जालंधर निवासी बताए जा रहे हैं.
सीधे गहरी खाई में चली जाती
दरअसल, वायरल वीडियो में एक काली कार काफी स्पीड से आती दिखाई देती है. अचानक ही उसके सामने से आ रही कार को देख, वह कार स्पीड में होने के कारण ले पाने मोड़ पाने में असमर्थ हो जाती है, जिसके कारण उसकी कार सीधे खाई में गिर जाती है. हालांकि, खाई में जाने से पहले किसी चीज से टकराती है, जिसके कारण उसके एयरबैग खुल जाते हैं. एयरबैग खुलने के बाद वह सीधे गहरी खाई में चली जाती है.
कार में आग
लोगों का कहना हैं कि खाई में गिरने के बाद में कार में आग लग जाती है. हादसा इतना भयंकर था कि सभी के रौंगटे खड़े हो गए थे. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि इतनी स्पीड में पहाड़ों में गाड़ी चलाने की क्या जरूरत है. तो वहीं, एक ने लिखा कि अगर वहां पर सुरक्षा के इंतजाम या क्रैश बैरियर होता तो जान बच जाती. वहीं, एक ने लिखा कि स्पीड और लापरवाही के कारण व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: NMC का बड़ा फैसला: MBBS सीटें बढ़ने का रास्ता साफ! जानें क्या है नए नियम
