मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शादी समारोह में वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और उससे लिपट गई. जिसके बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ मना कर दिया.

प्रेमी के गले में डाली वरमाला
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. छिंदवाड़ा में एक शादी समारोह अचानक से एक अखाड़े में बदल गया. यहां दुल्हन ने शादी की रस्मों के बीच में एक ऐसा कदम उठाया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. जानकारी के मुताबिक वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने पंडाल में दूल्हे को छोड़ वहां मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी.
अचानक बदल गया नजारा
शादी समारोह में हुई इस घटना से पूरे पंडाल में हड़कंप मच गया. जानकारी मुताबिक पूरी घटना छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि यहां 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात को मुजावर गांव में परासिया से बारात आई थी. बारात का स्वागत करने के बाद द्वारचार की रस्म हुई और मेहमान खाना खाने लगे. इस दौरान जब दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर लाया गया, तो नजारा एक दम से बदल गया.
दुल्हन के प्रेमी के साथ मारपीट
आपको बता दें कि दूल्हा खड़ा होकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन ने अचानक से पंडाल में खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी और उससे गले मिलकर लिपट गई. यह नजारा देखकर दुल्हन के घर वाले बेहद गुस्से में आ गए और उन्होंने दुल्हन के प्रेमी को तुरंत ही मारपीट करते हुए उसे पंडाल से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई.
बिना दुल्हन के लौट गई बारात
इस घटना के बाद भरे पंडाल में दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने काफी समझाया, लेकिन फिर भी दूल्हा नहीं माना. जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई. जिसके बाद मंगलवार को दूल्हा पक्ष थाने पहुंचे और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. जानकारी के मुताबिक युवती का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- भयंकर गर्मी में भी ‘जीरो’ आएगा बिजली बिल! पीएम सूर्य घर योजना ने 26 लाख घरों की बदली किस्मत; क्या आपने किया आवेदन?
