उत्तर प्रदेश के बागपत सहारनपुर से एक पेचिदा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शादीशुदा प्रेमी के बाद में संदिग्ध प्रेमिका की मौत की खबर सामने आई है. जहां एक तरफ परिवार वालों में प्रेमिका पर शक जताया. तो कुछ ही दिन में पुलिस को प्रेमिका का शव मिलने की खबर आती है. दोनों का शव सहरानपुर के जंगल से ही मिलना इसे काफी पेचीदा बना देता है.
पूरा मामला 16 अप्रैल से शुरू होता है. दरअसल, इस दिन अचानक ही डूडा विभाग के सीएमएम (CMM) विक्रांत कुमार गायब हो जाते हैं. अगले ही दिन परिवार वालों को सहारनपुर के बड़ागांव इलाके से उनका शव मिलने की खबर मिलती है. अंतिम संस्कार करने के बाद में लेकिन सीएमएम की पत्नी मामले को एक नया मोड़ देती है.
विक्रात की पत्नी प्राची ने बताया कि राखी कश्यप नामक एक युवती का बहुत समय से उनके पति के साथ संबंध चल रहा था. विक्रात ने राखी के साथ में रहने के लिए बागपत में कमरा भी लिया हुआ था. पत्नी के मामले को अलग मोड़ देने के बाद में पुलिस ने राखी से पूछताछ की. हालांकि, पुलिस को राखी से कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई. हालांकि, इसी बीच पुलिस की विक्रात की मौत को लेकर गुत्थी सुलझी नहीं थी कि एक और खबर ने पुलिस को टेंशन में डाल दिया.
दरअसल, 27 अप्रैल की रात में सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रजापुर नौगांव से पुलिस को जंगल में एक युवती के शव मिलने की खबर मिलती है. पहचान करने के बाद में पता चला कि वह शव राखी का है. 10 दिन के अंदर दो लोगों की मौत से पूरा मामला और उलझ गया है. हालांकि, इस मामले से पुलिस पर भी कई सवाल खड़े होते हैं. अगर राखी केस की मुख्य संदिग्ध थी, तो उस पर नजर क्यों नहीं रखी गई.
पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है. आखिर राखी ने विक्रांत की मौत के बाद में शोक में यह कदम उठाया या किसी तीसरे व्यक्ति का इस मामले के पीछे हाथ है.
ये भी पढ़ें: दोस्ती बनी जाल: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकली गैंग की मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड संग मिलकर कराया अपहरण
