AAP से बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2 जिलों में FIR दर्ज की है. उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं.

संदीप पाठके के खिलाफ FIR
आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक अब मुश्किलों से घिर गए हैं. उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2 अलग-अलग जिलों में FIR दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक संदीप पाठक ने खिलाफ भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ उत्पीड़न से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं. उनके खिलाफ गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं.
हाल ही में हुए बीजेपी में शामिल
आपको बता दें कि संदीप पाठक वही हैं, जो हाल ही में 7 राज्यसभा सांसदों के साथ में AAP से बीजेपी में शामिल हुए थे. संदीप पाठक को साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का मुख्य वास्तुकार माना जाता है. अब संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2 जिलों में FIR दर्ज की है. जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
AAP पर लगाया आरोप
इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए संदीप पाठक का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी भी FIR की जानकारी नहीं है और पुलिस ने भी उन्हें किसी बात की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने इस राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है. अगर मेरे जैसे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई होगी, तो यह दिखाई देता है कि सरकार कितनी डरी हुई है.
पंजाब में कानून नहीं- बीजेपी
संदीप पाठक के खिलाफ कार्रवाई के बाद बीजेपी ने AAP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी का कहना है कि पंजाब में कानून का नहीं राजनीतिक बदले की भावना का शासन चल रहा है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब संदीप पाठक बीजेपी में शामिल हुए तो उनके खिलाफ अचानक से गैर जमानती धाराओं में FIR दईज कर दी गई. बीजेपी ने कहा कि यह सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के डर को उजागर करके सबसे सामने लाता है.
यह भी पढ़ें- शादी का झांसा और ब्लैमेलिंग! बेंगलुरु में महिला के साथ बनाए संबंध; भरोसे में लेकर की 5 लाख की ठगी
