गिलहरियों को मूंगफली और खाना खिलाते हुए पार्क में अक्सर आपको लोग दिख जाएंगे. इनके छोटे आकार और सुंदर होने के कारण लोग इन्हें काफी क्यूट समझते हैं. ऐसे में एक गिलहरी ने कॉलेज में ऐसा आंतक फैलाया कि छात्र और टीचर अपना रास्ता बदलते दिखाई दे रहे हैं. डेढ़ महीने में गिलहरी ने ऐसा आतंक फैलाया कि कॉलेज में एनिमल एड की रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया. हालांकि, गिलहरी ने ऐसा खेल खेला कि वह भी हैरान रह गए. एक साथ इतने लोगों को काटना कई लोगों को मामूली सा नहीं लग रहा है.
दरअसल, यह काटने वाली गिलहरी उदयपुर के MLSU की है. इस छोटे के जीव ने ऐसा आतंक फैलाया कि कॉलेज के डीन के साथ-साथ सभी छात्र उस रास्ते से जाने से डर रहे हैं. बताया जा रहा हैं कि इस गिलहरी ने करीब 20 छात्रों और कर्मचारियों को काटा है. साथ ही कॉलेज के डीन को भी काटा है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Bhumika_2024 ने इस गिलहरी के करतूतों की फोटो साझा की है. यह गिलहरी साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में रहती है. जानकारी के अनुसार कॉलेज में दो बार रेस्कयू टीम को बुलाया गया है. हालांकि, दोनों बार इसने चकमा दे दिया.
साथ ही कॉलेज में जगह-जगह पिंजरा भी लगाया गया है. ताकि गिलहरी को पकड़ा जा सके. इसी बीच लोगों के मन में एक डर है कि यह गिलहरी रेबीज का शिकार है? बता दें कि गिलहरी के काटने से रेबीज नहीं होता है. लोगों को टिटनेस लगवाना पड़ता है.
गिलहरी के रौद्र रूप लेने की वजह
अनुवांशिक अंधेपन के कारण जानवरों को एक विशेष से ट्रिगर होता है. इसी कारण से वह लोगों को काट रही है.
साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के पीछे गिलहरी ने घोंसला बनाया हो, जिसे वह बचाना चाहती हो.
ये भी पढ़ें: नोएडा में सुरक्षा का कड़ा घेरा! 1 हजार पुलिसकर्मियों के साथ PAC तैनात; 11 जोन में बांटा गया जिला
