हाल ही में एक केस लोगों के बीच काफी चर्चा में है. दरअसल, मुंबई के पायथोनी इलाके में तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. शुरुआत में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा था. हालांकि, मामले में लेकिन एक नया मोड़ आया है. बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार संभावना जताई गई हैं कि तरबूज में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था. इसी कारण से परिवार की मौत हो गई.
मृतक के कई सारे अंग हरे
जानकारी के अनुसार फॉरेसिंक टीम ने अपनी जांच में बड़े खुलासे किए है. टीम का कहना हैं कि मृतक के कई सारे अंग हरे पाए गए है, जिसके बाद आंशका जताई गई हैं कि परिवार को कई जहरीला पदार्थ दिया गया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के मस्तिष्क, आंत और हृदय में हरापन देखने को मिला है. डॉक्टरों ने इसे फूड पॉइजनिंग नहीं बल्कि विषैले पदार्थ के होने की संभावना जताई है. ऐसा इसलिए क्योंकि फूड पॉइजनिंग में व्यक्ति की हालत इतनी जल्दी और तेजी से खराब नहीं होती है.
मॉर्फिन भी मौजूद
वहीं, कई रिपोर्ट में सामने आया हैं कि मृतक के शरीर में मॉर्फिन भी मौजूद था. हालांकि, अभी तक मामले की पूरी स्थिति साफ नहीं हुई है. अधिकारिक फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पूरी तरीके से साफ हो पाएगा. स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जांच कर रही है. साथ ही तरबूज कहा से खरीदा गया है इसकी भी खोजबीन की जा रही है. पुलिस ने संभावना जताई हैं कि अगर तरबूज जहां से खरीदा गया था, उधर से ही खरीदे गए अन्य लोगों पर भी इसका असर पड़ा है या नहीं.
ये भी पढ़ें: ‘मेरे बॉयफ्रेंड से मेरी…’, शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की; कई घंटों मचा हंगामा
