असम के तिनसुकिया जिले में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बिना फटा हुआ बम मिला है. इसके बरामद होने के बाद भारतीय सेना ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सुरक्षित जगह पर ले जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है.

असम में मिला बिना फटा बम
असम के तिनसुकिया जिले से एक हैरान कर देने वाली चीज मिली है. तिनसुकिया जिले के लेडो-लेखापानी क्षेत्र से एक बिना फटा हुआ बम मिला है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि यह बम अभी के समय का नहीं बल्कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है. बताया जा रहा है कि जंग लगा हुआ बम एक रिहायशी इलाके से बरामद हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई है.
मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
इस मामले की सूचना मिलते ही भारतीय सेना का एक विशेष बम निरोधक दस्ता मौके पर भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बम का साइज लगभग 12 इंच लंबा और 6 इंच चौड़ा है. रेड शील्ड सैपर्स की टीम ने मौके पर पहुंचते ही पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मामले में संभावित खतरे को देखते हुए टीम ने आसपास के निवासियों को तुरंत ही सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है.
स्थानीय लोगों को पहुंचाया सुरक्षित जगह
स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है, जिससे विस्फोट को बिना किसी नुकसान के निष्क्रिय किया जा सके. बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों ने बम को पूरी तरह से चेक किया है और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. टीम ने बम को सुरक्षित जगह पर ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है. इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है.
सैन्य गतिविधियों का केंद्र का क्षेत्र
भारतीय सेना की इस त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया है. यह घटना उस दौर की याद दिला रही है, जब यह क्षेत्र द्वितीय विश्व युद्ध के समय सैन्य गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था. आज के समय भी सालों पुराने अवशेष सामने आते रहते हैं. एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम बरामद हुआ है. जिसे भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे बॉयफ्रेंड से मेरी…’, शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की; कई घंटों मचा हंगामा
