विवेक विहार के अग्नि हत्याकांड ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. बता दें कि रविवार के दिन चार मंजिला इमारत में अचानक से आग लगने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. लोगों का कहना हैं कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला था.
तेज हवाओं ने बनाया भयावह
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग नीचे वाली मंजिल के एयर कंडीशनर में हुए धमाके के कारण हुई है. इन धमाकों की आग को और भयावह तेज हवाओं के जाल ने बना दिया था. हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि चोरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए ग्रिल लोगों की मौत के पीछे की वजह बने है. कई लोग जिनकी जान बच सकती थी. वह ग्रिल के कारण बाहर नहीं आ पाए.
सभी ने दिया बचाव के समय में सहयोग
बचाव कार्य के लोगों और स्थानीय लोगों का कहना हैं कि आग से मिनटों में ही कई घर धुएं से भर गए थे. काबू पाना काफी मुश्किल सा लग रहा था. पड़ोसियों ने बताया कि बचाव कार्य के समय में संकरी गली, गेट की कमी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों ने बाधा उत्पन्न की थी. हालांकि, इस बीच कई लोगों के अपने हद तक बचाव करने की कोशिश भी की थी. सभी ने खिड़कियों से गद्दे फेंककर फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की थी. बचने वालों लोगों ने बताया कि परिवार की सूझबूझ की वजह से वह बच गए. अगर समय रहते बिल्डिंग से बाहर न आते तो बचाव नहीं हो पाता.
ये भी पढ़ें: राजधानी के लोगों को राहत की सांस! 3 सालों बाद पहली बार इतना कम AQI; साफ हुई एयर क्वालिटी
