राजधानी दिल्ली में साल 2023 के बाद पहली बार मई के महीने में AQI 100 से नीचे दर्ज किया गया है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI संतोषजनक की श्रेणी में दर्ज किया गया है.

संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली का AQI
दिल्ली के रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. लगभग 3 सालों बाद मई के महीने में राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से नीचे दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में AQI संतोषजनक की श्रेणी में दर्ज किया गया है.
3 सालों बाद पहली बार
आपको बता दें कि दर्ज किया गया AQI पिछले 3 सालों की तुलना में काफी सुधरा हुआ है. बताया जा रहा है कि साल 2023 के बाद मई में दिल्ली की हवा पहली बार इतनी साफ हुई है. पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की हवा को साफ करने में अहम भूमिका निभाई है. आपको बता दे कि मई के पहले हफ्ते में औसत AQI 80-95 के बीच रहा है, जो कि साल 2023 के बाद पहली बार देखने को मिला है.
2 दिनों तक सामान्य रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान काफी नीचे आ गया है और अगले 2 दिनों तक भी तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है. राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए यह काफी राहत की बात है और लोगों को भीषण गर्मी से भी काफी राहत मिली है. हालांकि दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन हल्की बारिश ने भी मौसम को काफी सुहावना बना दिया है.
5 मई तक बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में 5 मई तक के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है और साथ ही दिन के समय में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. आपको बता दें कि दिल्ली के AQI में काफी सुधार हुआ है. 3 सालों बाद मई के महीने में दिल्ली का AQI 100 से नीचे दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी ने खिलाया कमल! जल्द ही हो सकता शपथ ग्रहण समारोह; मंत्रिमंडल को लेकर बढ़ा सस्पेंस
