यूपी के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक घरेलू विवाद ने घातक रूप ले लिया है. मृतिका की पहचान नीलम के रूप में की गई है. मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी का है.
सुनील ने गुस्से में अपना आपा खो दिया
जानकारी के अनुसार, इंद्रगढ़ी निवासी सुनील और उसकी पत्नी के बीच में किसी मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. हालांकि, पति-पत्नी के बीच की मामूली कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुनील ने गुस्से में अपना आपा खो बैठा. सुनील ने घर में ही रखे हथियार से गुस्से में आकर नीलम पर हमला कर दिया.
अवैध संंबंध को लेकर झगड़ा
दरअसल, सुनील अकसर दारू पीकर घर आता था. दोनों दंपति के 3 बच्चे है. कई दिनों से दोनों के बीच में अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था. उस दिन भी दोनों के बीच में यहीं हुआ. जब नीलम साफ-सफाई कर रही थी, उसी समय दोनों के बीच हुई कहासुनी में सुनील ने गुस्से में नीलम का गला रेत दिया. जैसे ही चीखपुकार मची, सभी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. वह पूरी तरीके से लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ी हुई थी, जिसके बाद में लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.
लोगों मे आक्रोश का माहौल
वहीं, मोहल्लेवासियों ने नीलम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को नाजुक बताया जा रहा है. स्थानीय पुलिस ने परिवारों वालों को तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही सुनील को तुरंत एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से आक्रोश का माहौल है. हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बड़ा बदलाव: 489 करोड़ के अंडरग्राउंड केबलिंग को मिली मंजूरी, रास्तों पर नहीं दिखेगा तारों का जाल
