हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक अज्ञात पोस्टर पर अदालत परिसर और SDM कार्यालय को बम से उड़ान की धमकी दी गई है. पोस्टर मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है.

शिमला में बम की धमकी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक अज्ञात पोस्टर से बम धमाके की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक भराड़ी रोड के पास में एक अज्ञात पोस्टर पर बम धमाके की धमकी लिखी हुई मिली है. धमकी भरे पोस्टर में रोहड़ में मौजूद अदालत परिसर और SDM कार्यालय को निशाना बनाने की बात की गई है. इस पोस्टर के मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गए हैं.
खाली कराया गया अदालत परिसर और SDM कार्यालय
इस धमकी के मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा को देखते हुए कदम उठाए हैं. पुलिस ने रोहड़ रोड के अदालत परिसर और SDM कार्यालय को तुरंत ही खाली करा लिया गया है. धमकी के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत ही सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया है. साथ ही परिसर में मौजूद सभी वाहनों को भी हटवाया गया है.
मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद
मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर भारी पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर रखा है. इसी के साथ मौके पर बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है. टीम पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में गहनता के साथ जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले में जांच कर रही हैं और इलाके में बम निरोधक दस्ता मौजूद है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. शिमला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे लोग घबराएं नहीं क्योंकि अब स्थिति पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है.
यह भी पढ़ें- ‘देश में ब्लास्ट होते रहते हैं, घबराइए मत…’, पंजाब धमाकों पर फारूक अब्दुल्ला का बयान
