महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला के सौतेले बेटे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जिससे महिला 4 महीने की गर्भवती हो गई. इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है.

महिला ने सौतेले बेटे पर लगाए आरोप
महाराष्ट्र के नागपुर से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नागपुर के मानकापुर थाना इलाके में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां से साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके कारण महिला गर्भवती हो गई. आपको बता दें कि मानकापुर थाने में रहने वाली एक 26 साल की महिला ने अपने सौतेले बेटे पर जान से मारने की धमकी देने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
4 महीने की गर्भवती हुई महिला
नागपुर का यह मामला जब सामने आया, तो महिला 4 महीने की प्रेग्नेंट हो गई थी. पीड़िता के मुताबिक साल 2024 में उसकी मुलाकात 55 साल के विकास श्रीवास्तव से हुई थी. विकास एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर है. जिसके बाद विकास ने पीड़िता को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नजदीकियां बढ़ा लीं. जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद महिला विकास के 21 साल के बेटे अक्षत से मिली.
सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक अक्षत विकास की पहली पत्नी का बेटा है. मंदिर में शादी करने के बाद ही घर में विकास के साथ महिला के झगड़े शुरू हो गए. जिसके चलते पुलिस में भी इसकी शिकायत की गई. जिसके बाद नवंबर 2025 और 10 अप्रैल 2026 को जब महिला घर में अकेली थी, तो उसी दौरान उसका सौतेला बेटा कमरे में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
पति ने चुप रहने की कही बात
दुष्कर्म की आपबीती जब महिला ने अपने पति को सुनाई, तो विकास ने उसे चुप रहने की बात कही. उसने कहा कि इससे परिवार की बदनामी होगी और उसके बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा. जिसके बाद पति की बातों से परेशान होकर महिला ने हिम्मत जुटाई और पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद में संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है.
यह भी पढ़ें- रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग! याचिका पर जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
