रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुनवाई की जाएगी. इस मामले में बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील डॉ. सुब्रमण्यन स्वामी ने याचिका दायर की है.

रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग लेकर बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील डॉ. सुब्रमण्यन स्वामी ने याचिका दायर की है. अब बीजेपी नेता और वरिष्ठ वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुनवाई होगी. आपको बता दें कि कोर्ट द्वारा इस मामले में सुनवाई की तारीख तय होने के बाद भी स्वामी की अस्वस्थता के कारण उनके वकील ने सुनवाई को लेकर कोर्ट से टालने की मांग की है.
याचिका में क्या है मांग?
आपको बता दें कि इस याचिका के माध्यम से सुब्रमण्यन स्वामी की मांग है कि न्यायालय केंद्र सरकार को उनके ज्ञापनों को लेकर जल्दी फैसला करने का निर्देश दे. स्वामी के मुताबिक पिछली सुनवाइयों के दौरान सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया था कि वह रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की बात को लेकर विचार कर रही है. हालांकि इसके बाद भी लंबे समय तक सरकार ने उन्हें किसी भी फैसले से अवगत नहीं कराया है.
केंद्र सरकार को दिए 2 ज्ञापन
डॉ. स्वामी के मुताबिक केंद्र को इस बार अपनी स्थिति इस जरूरी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मुद्दे पर जल्दी ही स्पष्ट करनी चाहिए. स्वामी के मुताबिक उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार को 27 जनवरी साल 2023 और 15 मई साल 2025 को 2 ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने अभी तक किसी भी तरह के फैसले से उन्हें अवगत नहीं कराया है.
जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुनवाई
सरकार द्वारा अवगत न कराने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख किया है. आपको बता दें कि जुलाई के तीसरे हफ्ते में होने वाली सुनवाई में कोर्ट सरकार से उनके फैसलों की प्रगति के बारे में पूछ सकती है. स्वामी का कहना है कि रामसेतु का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए काफी है. अब इस मामले में जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
यह भी पढे़ं- दूसरे अफेयर के शव में मार दी प्रेमिका! चादर टैग से मिला आरोपी का सुराग; पुलिस ने किया गिरफ्तार
