गुजरात के वडोदरा में एक प्रेमी ने दूसरे युवक के साथ अफेयर के शक में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमी ने की युवती की हत्या
गुजरात के वडोदरा में एक युवती की हत्या कर दी गई थी. युवती अपने घर से मेहंदी लगवाने की बात कहकर निकली थी. अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि युवक ने शक और गुस्से के कारण कंप्यूटर के तार से युवती का गला घोंट दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. आरोपी युवक को शक था कि युवती का किसी और के साथ में अफेयर चल रहा है.
मेहंदी लगवाने की बात कहकर निकली युवती
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना वडोदरा के अंकोडिया इलाके की है. यहां 4 मई को एक युवती का शव बरामद हुआ था. जिसके बाद में युवती की पहचान करके परिजनों ने बताया कि युवती 3 मई को मेहंदी लगवाने की बात बोलकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिवार ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन युवती का फोन बंद था. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी.
चादर से पकड़ा गया आरोपी
मामले में जांच के दौरान पुलिस को शव के पास एक टैग लगी हुई चादर मिली. जिसके बाद पुलिस ने शहर के कई डीमार्ट स्टोर्स के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जिसके बाद सामने आया कि यह चादर घटना से 2 दिनों पहले एक युवक ने खरीदी थी. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
5-6 महीनों से चल रहा था रिलेशनशिप
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोडेली निवासी रोहन परमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका के साथ पिछले 5-6 महीनों से रिलेशनशिप में था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि युवती का किसी दूसरे युवक से भी अफेयर चल रहा है. जिसके चलते उसने हत्या कर दी. युवक ने पहले 3 मई को युवती को अंकोडिया इलाके में मिनी वाटर पार्क में मिलने बुलाया और वहां से एक सूनसान जगह पर ले गया.
सूनसान इलाके में दोनों के बीच में विवाद हो गया. इसी दौरान गुस्से में युवक ने लैपटॉप चार्जर से युवती का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढे़ं- इटावा में फूड सेफ्टी टीम पर हमला! तेल का सैंपल लेने गई टीम से मारपीट; असिस्टेंट कमिश्नर की फटी शर्ट
