कर्नाटक के बेलगावी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों पर तलवारों से हमला किया गया है. घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुरानी रंजिश को लेकर हमला
कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बेलगावी शहर में एक पुरानी रंजिश हिंसक रूप में बदल गई. जानकारी के मुताबिक अमन नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तलवारों से हमला करके 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल किया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के अंदर दहशत का माहौल बन गया है.
3 लोगों पर तलवार से हमला
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना बेलगावी के अमन नगर इलाके की है. यहां 2 पक्षों के बीच में पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने अचानक से दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी तलवारों को लेकर पहुंचे और 3 लोगों के ऊपर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. इस घटना में तीनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में घेराबंदी कर दी. पुलिस ने मामले में जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले की साजिश कब और कैसे रची गई. मामले में जानकारी देते हुए बेलगावी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में सामने आया है यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
यह भी पढे़ं- नागपुर में सनसनीखेज घटना! सौतेले बेटे ने किया मां से दुष्कर्म; महिला हुई 4 महीने की प्रेग्नेंट
