पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की. 9 मई के दिन शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण करने वाले हैं. सालों की सत्ता से ममता बनर्जी को हाथ धोना पड़ गया है. एक समय में शुभेंदु अधिकारी, जिन्हें ममता बनर्जी का दायां हाथ माना जाता था. आज बीजेपी की पार्टी से चुनाव लड़, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
हालांकि, ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि शुभेंदु अधिकारी के नेटवर्थ कितनी है. आखिर बंगाल में बीजेपी की तरफ से राज करने वाले मुख्यमंत्री कितना कमाते हैं. आइए जानते हैं.
2026 में विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ 85 लाख 87 हजार रुपये के करीब में बताई जा रही है. इसमें में इनकी संपत्ति दो हिस्सों में बटी हुई है. पहली चल संपति और दूसरी अचल संपति.
शुभेंदु के पास में कुल 14 बैंक खाते हैं. चल संपत्ति की वैल्यू करीब 24 लाख 57 हजार रुपये के करीब है. उनके पास 6 एलआईसी है, जिसमें उनके पास 7 लाख 71 हजार रुपए की प्रॉपटी है.
शुभेंदु अधिकारी की अचल संपत्ति
बात करें, उनकी अचल संपत्ति की तो वह उनकी संपत्ति की कुल कीमत 61 लाख 30 हजार रुपए है. नंदीग्राम में उनके पास 9 लाख रुपये की कृषि करने वाली भूमि है. वहीं, दो दशकों से रहे राजनीतिक गढ़ मेदिनीपुर में भी उनकी काफी संपति है. धर्मदासबर और पंचदरिया में उनके पास 27.5 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि है. उसके अलावा उनके पास कई पुश्तैनी मकान और फ्लैट्स है, जिनकी कीमत 24 लाख 75 हजार रुपए है. हलफनामे में वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 17 लाख 38 हजार रुपए या उससे अधिक थी. ज्यादातर उनकी कमाई का हिस्सा MLA के रूप में आनी वाली सैलरी और MP की पेंशन और बिजनेस है.
शुभेंदु अधिकारी के पास न कोई अपनी कार, न कोई प्राइवेट गाड़ी और न सोने के गहनों या ज्वैलरी होने की बात की है. इनके पास सोना नहीं है. साथ ही उनपर किसी तरीके का कर्ज भी नहीं है.
ये भी पढ़ें: 55 की उम्र, सत्ता का शिखर और फिर भी अकेले! शुभेंदु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? खुद ही बताई असली वजह
