शुरू में एक तरफ लोग केवल पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीति में दिलचस्पी दिखा रहे है. तो अभी के समय में तमिलनाडु में यह हलचल तेज देखने को मिल रही है. दरअसल, तमिलनाडु में विजय ने जरूर सभी पार्टियों से अधिक मत हासिल किए. हालांकि, सरकार बनाने के लिए जितनी बहुमत होनी चाहिए उसमें वह पीछे होते दिखाई दे रहे है. इस बीच लेकिन कांग्रेस ने विजय की पार्टी को सपोर्ट देने की बात की. फिर भी लेकिन 118 सीटें पूरी नहीं हो पाई.
विजय इस बीच लेकिन अपनी पर्सनल से लेकर राजनीतिक सभी एंगल से लोगों के बीच एक मुद्दा बने हुए है. मूवी से लेकर राजनीति, दोनों में ही विजय आगे है. हालांकि, बात करें पढाई की, तो उसमें वह पीछे दिखाई दे रहे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी 10वीं की मार्कशीट बता रही है. उनके इन नंबरों के फेमस होते ही लोग यहीं कह रहें है कि नंबर कभी भी आगे के जीवन को तय नहीं करते हैं.
आइए जानें कितने नंबर हासिल किए और पढ़ाई में कैसा था उनका परफार्मेंस
थलपति विजय ने मार्कशीट के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन अपनी मातृभाषा तमिल में किया था. वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन गणित में किया. उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 1100 में से 711 अंक प्राप्त किए. विज्ञान में 300 में से 206, अंग्रेजी में 200 में से 133 और सामाजिक विज्ञान में 200 में से 122 अंक प्राप्त किए है. वहीं, तमिल में 200 में से 155 और गणित में 200 में से 95 अंक प्राप्त किए है.
जानकारी के अनुसार, एक्टिंग के जुनून की वजह से विजय ने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी. करीब कई दशकों तक काम करने के बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बना ली. हालांकि, अब वह एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में हिस्सा ले चुके है. जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें; कभी ममता के करीबी, अब संभालेंगे BJP से बंगाल की सत्ता, शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान
