तमिलनाडु में हो रही राजनीति का आज आखिरकार अंत हो गया. TVK के सी जोसफ विजय ने आज तमिलनाडु में सीएम पद की शपथ ली है. लोग उनके सीएम बनने पर काफी खुश होते दिखाई दिए है. शनिवार के दिन विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को CPI, CPM, VCK, IUML और कांग्रेस के विधायकों के साथ मिलकर 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है.
बता दें कि विजय की पार्टी के पास पहले ही 108 सीटें थी. हालांकि, उनको सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों को समर्थन पत्र राज्यपाल को दिखाना था. अब लेकिन विजय के पास में 121 विधायक है, जिसके समर्थन से अब उनके पास 121 विधायकों के समर्थन पत्र है.
विजय के शपथ की शुरूआत वंदे मातरम के साथ में हुई. उसके बाद में राष्ट्रगान करवाया गया. अंत में तमिलगान करवाया गया. बता दें कि यह पहला मौका था कि सीएम के शपथ समारोह के समय में वंदेमातरम पूरा गाया गया था.
बता दें कि राज्यपाल ने कई बार विजय को खाली हाथ भेजा था. वह अपनी बातों पर थे कि जब तक विजय 118 विधायकों को समर्थन पत्र नहीं लाते. वह सरकार नहीं बना सकते हैं. इसके बाद उनके विपक्षी दलों के गठबंधन बनाने की बात सामने आई, जिसके बाद विजय ने ऐसा होने पर सभी विधायकों के इस्तीफा देने की बात की थी.
हालांकि, काफी राजनीति और मतभेद होने के बाद आखिरकार विजय ने शपथ ले ली. उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है.
