Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में आज से एक नए युग की शुरुआत हो गई है. थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी के साथ आज से राज्य की कमान उनके हाथों में आ गई है. उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई. विजय के शपथ लेते ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है. इसके बाद उनकी सरकार के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण में शामिल हुए.
इन नौ मंत्रियों ने ली शपथ
थलापति विजय के साथ जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं. ये सभी विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कजगम के विधायक हैं. विजय के पहले मंत्रिमंडल में अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को शामिल नहीं किया गया है.
कितने विधायकों का समर्थन?
इससे पहले शनिवार को टीवीके की तरफ से दावा किया गया है कि उनके पास 121 विधायकों के समर्थन है. विजय ने राज्यपाल को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे. इस समर्थन पत्र के बाद ही राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में खत्म हुआ सियासी इंतजार: C. Joseph Vijay ने ली CM पद की शपथ
