आज तमिलनाडु में नई सरकार का गठन हुआ है. बता दें कि आज थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली है. इस समारोह में कई नेता और बड़े लोग मौजूद थे. विजय के पास में केवल 108 सीटें थी. हालांकि, उन्हें सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी.
कांग्रेस और कई पार्टियों ने दिया साथ
उनके इस सफर में सबसे पहले कांग्रेस ने साथ दिया. उसके बाद कई पार्टियों ने अपनी 2,2 सीटों को मिलाकर सरकार का गठन किया है. बता दें कि समारोह में कई बड़े नेता भी मौजूद थे. इसी में राहुल गांधी ने भी शपथ के समय में थलपति विजय के संग में मंच को साझा किया है. दोनों नेताओं के बीच के आपसी तालमेल और मेलजोल की काफी तस्वीरें भी सामने आई है.
सोशल मीडिया पर दी शुभकामना
राहुल गांधी ने विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. साथ ही सोशल मीडिया पर कई सारी फोटो भी साझा की है. उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु ने अपना नेता चुन लिया है. एक नई आवाज, एक नई पीढी और एक नई कल्पना. साथ ही उन्होंने थिरु विजय लिख शुभकामना देते हुए कहा कि आशा है तुम तमिलनाडु की जनता की सभी आशाओं को पूरा करोंगे.
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दी बधाई
कई बड़े-बडे़ कलाकारों ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामना दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर विजय को शुभकामना दी है. उन्होंने लिखा कि तमिलगा वेत्री कषगम और उनके पूरे गठबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास बरामद हुए विस्फोटक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
