केदारनाथ से अपने पति के संग लौटते समय गायब प्रज्ञा सिंह मामले की गुत्थी काफी उलझ गई है. दरअसल, 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह 6 दिन बाद आखिरकार मिल गई है. पुलिस को वह बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित अवस्था में मिली है. हालांकि, यह पहेली अभी तक नहीं सुलझ पाई कि आखिर प्रज्ञा वह पहुंची कैसे.
नींद खुलने के बाद प्रज्ञा गायब
बता दें कि युवती 5 मई की रात को अपने पति मनीष के संग देहारदून से गाजियाबाद आ रही थी. दंपति नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे थे. दोनों के बीच में सब कुछ सही थी. सफर के दौरान पति मनीष को नींद आ गई थी. ट्रेन जब मुजफ्फरनगर पहुंची तो उसकी नींद खुल गई. हालांकि, नींद खुलने के बाद पूरा मामला गंभीर हो गया. दरअसल, प्रज्ञा अपनी सीट से गायब थी. न तो वह वॉशरूम में थी.
कोई भी फुटेज न मिलने की बात
सभी जगह चेक करने पर भी प्रज्ञा नहीं मिली. उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. थक हार कर पति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला रुड़की थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस जांच लेकिन काफी कठिन और गंभीर होने लगी. दरअसल, पति का आरोप था कि स्टेशन के कैमरे खराब थे. तो वहीं, पुलिस ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कोई भी फुटेज न मिलने की बात की है.
वह अचानक कैसे गायब हो गई?
पुलिस को प्रज्ञा के फोन से जांच करने में किसी तरह के संदिग्ध कॉल और मैंसेज नहीं मिले. कई किलोमीटर दूर तक प्रज्ञा को ढूंढा गया लेकिन एक भी सुराग नहीं मिल सका. हालांकि, 6 दिन की तालाश के बाद प्रज्ञा को ढूंढ लिया गया है. अभी तक लेकिन खुलासा नहीं हो पाया हैं कि वह गायब कैसे हुई. अपनी मर्जी से गई थी या किसी दबाव की वजह से वह वहां गई थी. परिवार ने प्रज्ञा के सही सलामत मिल जाने के बाद में राहत की सांस की. जल्द ही उसे लस्कर लाया जाएगा. साथ ही प्रज्ञा से पूछताछ कर रिकार्ड किया जाएगा कि आखिर उसके साथ क्या हुआ और वह अचानक कैसे गायब हो गई.
ये भी पढे़ं: सहारनपुर में सनसनी: गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर देवर ने ली जान, 2 घंटे शव के पास रहा बैठा
