Chandauli Police Encounter: उत्तर प्रदेश के चंदौली में चौबीस घंटे में 3 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. सीन रिक्रिएट किए जाने के दौरान दो पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक का नाम गुरप्रीत सिंह है. वह अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है. SOG, अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला शातिर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर, जम्मूतवी एक्सप्रेस और निजी अस्पताल में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के रैंडम तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था.
तीनों वारदातों का पैटर्न एक जैस
गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में 26 घंटे के भीतर तीन हत्याएं की थीं. तीनों वारदातों का पैटर्न एक जैसा था- गोली सीधे कनपटी पर मारी गई थी.
कहां की पहली हत्या…?
चंदौली में रविवार सुबह करीब 7 बजे दरियापुर गांव के पास 10 मई को ताड़ीघाट पैसेंजर में जमानिया निवासी मंगरू की पहली हत्या की थी.
दूसरी हत्या कहां की..?
11 मई की रात कोलकाता से जम्मू तवी जा रही एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारकर दूसरी हत्या की थी.
तीसरी वारदात को कहां दिया अंजाम?
चंदौली में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे. प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी. भागने लगा तो भीड़ ने पकड़कर पीट दिया. फिर पुलिस के हवाले कर दिया
सीन रीक्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश
पुलिस उसे सीन रीक्रिएशन को ले गई और उसी दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर आरोपी भागा. गुरप्रीत ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ. मेडिकल कॉलेज में घायल गुरप्रीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर, कारतूस और कटी हुई DBBL गन बरामद की गई है. मुठभेड़ में जीआरपी हेडकांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
कौन है आरोपी?
आरोपी गुरप्रीत सिंह एक्स आर्मी मैन है. 2021 में गुरप्रीत ने आर्मी की नौकरी छोड़ दी थी. पकड़ा गया आरोपी साइको किलर है. उसके पास से दो लाइसेंसी असलहे बरामद हुए हैं. 29 अप्रैल को वह आरा पहुंचा था. आरा में कुछ दिन नौकरी करने के बाद 9 मई को मुगलसराय पहुंचा. वर्ष 2021 में सेना छोड़ने के बाद अपने वह शराब का आदी हो चुका था. गुरप्रीत बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छूटने के बाद मानसिक रूप से विचलित था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ सचिवालय में बढ़ी हलचल: नए मंत्रियों को मिले कमरे, भूपेंद्र चौधरी से लेकर सोमेंद्र तोमर तक के ऑफिस की लिस्ट जारी
