लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. बता दें कि CBSE ने 12वीं के रिजल्ट को जारी किया है. कई दिनों से बच्चे रिजल्ट के निकलने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अभी के समय में ज्यादा लोगों के रिजल्ट देखने की वजह से काफी साइट में दिक्कतें देखने को मिल रही है .
पास प्रतिशत में कमी
बता दें कि इस बार का पास प्रतिशत भी पिछली बार से कम देखने को मिला है. केवल 85.20 प्रतिशत बच्चों ने ही इस साल की परीक्षा को पास किया. पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत कम देखने को मिला है.
छात्राओं का पास प्रतिशत अच्छा
इस साल कुल 17,68,968 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. उनमें ले 15,07,109 बच्चे ही पास हो पाए है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मामले में ज्यादा अच्छा रहा है. लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 रहा. वहीं, लड़कियों का 88.86 प्रतिशत रहा है.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना है. उसके बाद CBSE 12वीं 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है.
लिंक खुलने के बाद में अपना रोल नंबर और सभी डिटेल्स को उसमें भर दें. आपको आपकी मार्कशीट उसमें दिख जाएगी.
टापर्स लिस्ट इस बार भी जारी नहीं
बता दें कि सीबीएसई ने इस बार भी कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का फैसला लिया है. मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. जिन छात्रों ने जिस विषय में सबसे अधिक प्राप्त किए. उसमें से भी केवल 0.1% विद्यार्थियों को ही मेरिट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील के बाद एक्शन में पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले; हर हफ्ते होगा ‘नो व्हीकल डे’
