केरल में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री को लेकर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है. वीडी सतीशन अब केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

मुख्यमंत्री को लेकर बना था सस्पेंस
देश में 4 मई को कई राज्यों केरल विधानसभा के नतीजे भी बाकी के 4 राज्यों के साथ घोषित हुए थे. केरल को छोड़कर बाकी के राज्यों में नए मुख्यमंत्री के नामों के ऐलान के बाद शपथ ग्रहण समारोह भी हो चुका है. केरल में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था. कांग्रेस ने नतीजे घोषित होने के 10 दिनों बाद भी मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया था.
कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को चुनने में हो रही इस देरी की सबसे बड़ी वजह आपसी खींचतान थी. कांग्रेस के अंदर ही मुख्यमंत्री पद को लेकर 3 दावेदार थे. इनमें से वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम चल रहा था. पार्टी के तीनों नेता खुद को मुख्यमंत्री बनाने की तरफ जोर लगा रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस ने केरल में मुख्यमंत्री को लेकर नाम का ऐलान कर दिया है.
वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया है कि केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होने वाले हैं. गुरुवार को केरल की AICC प्रभारी दीपा दासमुंशी ने उनके नाम को लेकर ऐलान किया है. अब वीडी सतीशन के नाम का ऐलान होने के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल का पत्ता मुख्यमंत्री पद से कट गया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक दल के ज्यादातर सदस्य केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे.
मल्लिकार्जुन खरगे ने की थी बैठक
गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्गुज खरगे ने केरल में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले पार्टी के बड़े नेताओं के साथ फाइनल नाम को लेकर मशवरा किया था. राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बुधवार की शाम बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा हुई थी. जिसके बाद राहुल ने गुरुवार सुबह केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी की थी. जिसके बाद अब केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया गया है. केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खौफनाक हनी ट्रैप! घर में घुसकर 72 साल के CA का किडनैप; लूटपाट के बाद की मारपीट
