मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. प्रेमी बीमारी ठीक करने के बहाने से घर पर आता-जाता था. इसी दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं.

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका खुलासा कर दिया है. इस मामले को परिवार के लोग सामान्य मौत मान रहे थे, लेकिन पुलिस के खुलासे के बाद सामने आया कि यह घटना खौफनाक साजिश के तहत की गई है.
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
पुलिस ने मामले का खुसाला करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक मृतक उदिया की पत्नी बड़दी लगभग पिछले 2 सालों से अजान रावत नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग में थी.
घर पर बीमारी ठीक करने आता था आरोपी
बताया जा रहा है कि अजान बीमारी को ठीक करने के बहाने घर पर आता था और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. जिसके बाद उन्होंने पति उदिया की हत्या करने की साजिश रची. 10 मई की सुबह को व्यक्ति का शव खाट पर मिला, जिसके बाद यह मामला सामान्य मौत जैसा लग रहा था, लेकिन शव के शरीर पर मौजूद निशानों ने पुलिस के अंदर शक पैदा कर दिया.
रस्सी के घोंट दिया गला
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन दोनों ने ही अपने एक राहुल नाम के साथी के साथ मिलकर उदिया का रस्सी से गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद सभी ने मिलकर हत्या को सामान्य दिखाने की कोशिश भी की. हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- गुजरात में मौत का तांडव! डंपर से टकराई तेज रफ्तार बस; 4 की मौत और 10 घायल
