राजस्थान के नागौर जिले में रविवार सुबह रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

रोडवेज और कार की टक्कर
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नागौर जिले में रविवार सुबह के समय एक रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
घायलों को कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा इतनी भीषण था कि दोनों वाहनों के मौके पर परखच्चे उड़ गए. मामले में कुचेरा थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह के समय पुलिस को जानकारी मिली थी कि चकढाणी और पुनास के बीच एक रोडवेज बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई है.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
पुलिस ने बताया कि मामले में जानकारी मिली थी कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य को शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कुचेरा और मेड़ता सिटी के नकदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.
घायलों की हो रही पहचान
हादसे में घायल हुए 4 लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई. लोगों ने बताया की टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके तक इसकी आवाज गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल इस हादसे में जान गवाने वाले चारों लोगों की पहचान की जा रही है.
यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग! रतलाम में AC कोच से उठा धुआं; 68 यात्री थे मौजूद
