पश्चिम बंगाल के चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में CBI ने वाराणसी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी मिली है. CBI टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में CBI लगातार जांच कर रही है. जांच एजेंसी ने हत्याकांड से जुड़े और उसमें शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया है. CBI ने कार्रवाई करते हुए वाराणसी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 40 साल के विनय राय उर्फ पमपम के रूप में की गई है.
गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का रहने वाला है. टीम ने आरोपी को वाराणसी से हिरासत में लिया है और बाद में सीजीएम कोर्ट में पेश किया है. अदालत ने इस मामले में ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के लिए जांच एजेंसी उसे अपने साथ ले गई है. सूत्रों की मानें तो आरोपी को विशेष स्थान पर ले जाया जाएगा.
पूर्वांचल के कई शूटरों के नाम
आपको बता दें कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस हत्याकांड में पूर्वांचल के कई शूटरों के नाम सामने आ चुके हैं. इस मामले को लेकर कई शूटरों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. जांच एजेंसी ने इस मामले में फिर से विनय राय नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है जो इस मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है. CBI जांच कर रही है कि इस हत्या की साजिश किसने रची थी और इसमें कौन लोग शामिल थे.
गंभीरता से हो रही जांच
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को लेकर CBI अब आरोपी के स्थानीय नेटवर्क, संपर्कों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. पूछताछ के दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है. CBI इस मामले को लेकर पता लगा रही है कि इस हत्या की योजना को कहां और कैसे बनाया गया था. आपको बता दें कि यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी संवेदनशील माना जा रहा है, जिसके कारण इसकी जांच में शुरुआत से ही काफी गंभीरता बरती जा रही है.
यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक आरोपी पर बुलडोजर एक्शन! पुणे नगर निगम ने की RCC कैंपस पर कार्रवाई; दूसरी संपत्ति की हो रही जांच
