जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला केबर कार सेवा में तकनीकी खराबी के कारण उसे रोक दिया गया. जिसके बाद 300 पर्यटक हवा में फंस गए. जिसके बाद प्रशासन ने ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

बीच में रुकी गोंडोला केबर कार
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. जानकारी के मुताबिक गोंडोला केबर कार सेवा में किसी तरह की तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण गोंडोला सेवा अचानक बीच में रुक गई. इस घटना के कारण लगभग 300 पर्यटक केबल कार के डिब्बों में फंस गए और वे हवा में ही लटके रह गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
तकनीकी समस्या के कारण रुकी केबल कार
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया गया और पर्यटकों को केबल कार से लगातार नीचे उतारा जा रहा है. मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण गोंडाला सेवा को बीच में रोकना पड़ा. इस घटना की सूचना मिलते ही सेना की 9 राज राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त बचाव टीम मौके पर पहुंच गई.
सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सेना की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जिसके बाद केबल कार के अंदर फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए लगातार प्रक्रिया तेजी से चल रही है. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गोंडोला सेवा के अचानक रुकने के कारण महिलाएं और बच्चों के सभी पर्यटक बुरी तरह से घबरा गए.
300 पर्यटक हवा में फंसे
हालांकि प्रशासन ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. इसी दौरान टेक्निकल टीमों को भी तैनात कर दिया गया है. टीम केबल कार में खराबी आने के कारणों का पता लगा रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों की जांच को पूरा करने के बाद में सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा. यहां लगभग 300 पर्यटक हवा में लटके थे.
यह भी पढ़ें- दातिया में तबाही बनी जंगल की आग! 12 घर हुए जलकर खाक; शादी का सामान भी जला
