ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान कर रहे 2 पर्यटक गंगा के तेज बहाव में आ गए. दोनों पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए थे और एक हुंडई के शोरूम में काम करते थे. पुलिस और SDRF की टीम संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.

गंगा में बह गए 2 पर्यटक
उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान कर रहे 2 पर्यटक गंगा के तेज बहाव में आ गए. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि ऑपरेशन के बाद भी पर्यटकों का कोई पता नहीं लग पाया है.
मेरठ से आए थे दोनों
जानकारी के मुताबिक दोनों पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए थे और एक हुंडई के शोरूम में काम करते थे. बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटक लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सिंगटाली पुल के पास में गंगा नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान दोनों भंवर में फंस गए और तेज बहाव में आ गए. जिसके बाद दोनों ही बह गए. जिसके बाद तुरंत ही SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू किया.
दोपहर में कर रहे थे स्नान
देर शाम तक पर्यटकों का कोई पता नहीं लगा. बताया जा रहा है कि मेरठ से 6 लोगों का एक ग्रुप घूमने आया था और इसी ग्रुप में ये 2 पर्यटक भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 1:50 बजे सभी लोग सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में नहा कर रहे थे. नहाने के दौरान एक महिला और एक पुरुष का संतुलन बिगड़ गया. जिसके बाद दोनों नदी में बह गए.
सर्च अभियान जारी
इस घटना के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस और SDRF की टीम संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. नदी में बहने वाले पर्यटकों की पहचान 30 साल की ऋतु और 42 साल के नरेश उपाध्याय के रूप में की गई है. दोनों ही मेरठ के रहने वाले थे और हुंडई के एक शोरूम में काम करते थे. फिलहाल लगातार उनकी तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- 24-24 घंटे मेहनत कर पढ़ाया, BPSC टीचर बनाया! 2 साल के प्यार के लिए छोड़ दिया; पति बोला-विरोध करता तो ड्रम में होता
