CBSE के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है. हालांकि, यह बदलाव केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पारदर्शिता को भी दर्शाएगा.
क्या है नया अपडेट
बता दें कि CBSE ने इस साल बच्चों की परेशानियों को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है. साथ ही इस फैसले को लेने के पीछे का कारण बच्चों और उनके माता-पिता द्वारा CBSE पर उठाए कई गंभीर सवाल है. दरअसल, अगले साल से CBSE छात्र और छात्राओं की चेक की गई उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा. अब तक छात्रों को केवल नंबर और रिजल्ट ऑनलाइन मिलता था लेकिन अब नंबर दी कॉपी में नंबर कैसे दिया गया है उसे भी डिजिटल रुप में उपलब्ध कराया जाएगा.
क्यों हुआ था बवाल
दरअसल, इस साल OSM सिस्टम का इस्तेमाल कर कॉपी चेक की गई थी. हालांकि, इस सिस्टम से चेक करने पर कई छात्र और छात्राओं ने उंगली उठाई थी. वहीं, बोर्ड ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा था कि बड़े स्तर पर काम करते समय तकनीकी समस्या भी हो सकती है. इसी कारण से उसे सुधारने की जरूरत है. वहीं, बोर्ड ने 20 कॉपियों में तकनीकी दिक्कत के कारण गड़बड़ी होने की बात की है. बोर्ड ने संकेत भी दिया हैं कि कॉपियों का 1 जून से पुनः मूल्यांकन भी किया जा सकता है.
कहां देख सकेंगे उत्तरपुस्तिका
CBSE ने इस सुविधा को DigiLocker से जोड़ने की बात की है. यानी की छात्रों को DigiLocker में अपना अकाउंट लॉगिन करना है. उसके बाद में सभी बच्चों को आंसर सीट आराम से दिखाई दे जाएगी. बच्चों ने इस सिस्टम पर खुशी जाहिर की है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में आतंकवाद विरोधी टीम का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक पर शिकंजा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
