दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि DU ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह हैं कि वह जल्द से जल्द इस पद के लिए आवेदन कर सें. वरना उनके हाथ से सुनहरा मौका चला जाएगा.
किन पदों पर निकली भर्ती
ऑफिस असिस्टेंट
कंप्यूटर लैब असिस्टेंट
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर
अधिक जानकारी के लिए लोगों को सलाह हैं कि इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें. दरअसल, चुने गए उम्मीदवारों को केवल 3 वर्ष के लिए ही नियुक्त किया जाएगा. सभी पदों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरा जाएगा. बता दें कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग फोन या ईमेल के माध्यम से की जाएगी. साथ ही लास्ट इंटरव्यू में बच्चों का प्रदर्शन देखा जाएगा.
योग्यता?
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर पद – बीई, एमसीए या बीटेक डिग्री और 8 वर्ष का कार्य अनुभव
ऑफिस असिस्टेंट पद- बीएससी या बीसीए और 5 वर्ष का कार्य अनुभव
कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पद – बीएससी, बीसीए या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 3 वर्ष का कार्य अनुभव
इच्छुक उम्मीदवार इस तरीके से करें आवेदन
वह उम्मीदवार जो इस पद के लिए इच्छुक है, उन्हें सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट DU Non-Teaching Recruitment Portal पर जाना है. उसके बाद मुख्य वेबसाइट में Work with DU सेक्शन पर जाना है. उसे क्लिक करने के बाद New Registration बटन पर क्लिक करना है. इसके बाद मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरना है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत का काम युद्धस्तर पर
