भारत में कई ऐसे कॉलेज हैं, जिन्हें अनोखी पहचान मिली हुई है. IIT खड़गपुर को भारत का सबसे बड़ा IIT कैंपस कहा जाता है. यह कैंपस 2,100 एकड़ में फैला हुआ है.
भारत का सबसे बड़ा IIT कैंपस कौन सा?
भारत अपने शिक्षा संस्थानों के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है. देश में कई ऐसे कई संस्थान मौजूद हैं जो छात्रों को अच्छी शिक्षा देने का काम करते हैं. देश में IIT के कई कॉलेज हैं, जिन्हें अच्छी रैंकिंग, फैकल्टी और प्लेसमेंट के कारण पूरे देश में जाना जाता है. भारत में IIT का एक ऐसा कैंपस भी है, जिसे पूरे देश का सबसे बड़ा IIT कैंपस कहा जाता है.
IIT खड़गपुर सबसे बड़ा IIT कैंपस
आपको बता दें कि किसी भी कॉलेज के कैंपस का साइज और उसका एरिया सिर्फ जमीन पर फैला हुआ हिस्सा नहीं होती है, बल्कि इसके ऊपर भी डिपेंड करता है कि छात्रों के लिए अच्छी सुविधाओं, मल्टी डिसिप्लिनरी स्टडी, हॉस्टल और नोवेशन और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ा है या नहीं. आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़ा IIT कैंपस IIT खड़गपुर को कहा जाता है.
2,100 एकड़ में फैला कैंपस
IIT खड़गपुर काफी बड़ा है और इस कैंपस का नाम एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक कैंपसों में भी आता है. जानकारी के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर का कैंपस लगभग 2,100 एकड़ में फैल हुआ है. IIT खड़गपुर कैंपस को साल 1951 में स्थापित किया गया था. जिसके बाद से यह लगातार भारत के युवाओं को शिक्षा देने का काम करता रहा है.
20,000 लोग रहते हैं यहां
बताया जा रहा है कि इस कैंपस में लगभग 20,000 लोग रहते हैं. IIT खड़गपुर कैंपस का स्वरूप पूरी तरह से आत्मनिर्भर टाउनशिप है. आपको बता दें कि इस कैंपस को ब्रिटिश काल के हिजली परिसर में बनाया गया था. जिसके बाद यह भारत का सबसे बड़ा IIT कैंपस बन गया. भारत का सबसे बड़ा IIT कैंपस पश्चिम बंगाल के खड़गपुर शहर में मौजूद है.
ये भी पढ़ें: हजार लोग, लेकिन अलग रसोई नहीं! इस गांव में घरों में नहीं जलता चूल्हा; अनोखी परंपरा निभाते हैं लोग
