दुनिया में बड़ी संख्या में सड़कें मौजूद हैं. दुनिया की आखिरी सड़क एक ऐसा रास्ता है, जहां के बाद एक दूसरी दुनिया शुरू होने का एहसास होता है. इस रिपोर्ट में दुनिया की आखिरी सड़क के बारे में जानें…
दुनिया की आखिरी सड़क
दुनिया का सड़क नेटवर्क बेहद लंबा है. पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में सड़कें मौजूद हैं. सड़कों की मदद से लोग अपनी यात्राओं को पूरा करते हैं. आपने दुनिया की कई अनोखी और अजीबोगरीब सड़कों के बारे में सुना होगा. कई ऐसी सड़कें हैं, जिन्हें उसकी खासियतों के कारण एक अलग पहचान मिली हुई है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया की आखिरी सड़क कौनसी है.
नॉर्वे में मौजूद है यह रास्ता
दुनिया में लोग सड़कों की मदद से अपनी यात्राओं को पूरा करते हैं और अपनी मंजिल तक आसानी के साथ पहुंच जाते हैं. अगर हम दुनिया की आखिरी सड़क की बात करते हैं तो नॉर्वे में मौजूद E-69 हाईवे को दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है. आपको बता दें कि यह सड़क जहां पर खत्म होती है, वहां से देखने पर ऐसा महसूस होता है कि यहां धरती का अंत हो रहा है और दूसरी दुनिया शुरू हो रही है.
129 किमी तक फैली है सड़क
E-69 हाईवे जहां पर खत्म होता है, वहां से आगे कोई भी सड़क मौजूद नहीं है. आगे सिर्फ बर्फ और हिमनदी दिखाई देती है. आपको बता दें कि नॉर्वे का E-69 हाईवे उत्तरी नॉवे के फिनमार्क क्षेत्र में लगभग 129 किमी तक फैला हुआ है. जानकारी के मुताबिक यह हाईवे ओल्डरफ्योर्ड गांव से शुरू होता है, जिसके बाद यह सड़क उत्तरी ध्रुव यानी कि नॉर्डकैप पर जाकर खत्म होती है.
सड़क खत्म होने के बाद जमीन नहीं
यह सड़क आर्कटिक महासागर के ऊपर 307 मीटर की चट्टान पर जाकर खत्म हो जाती है. जिसके आगे किसी भी तरह की जमीन नहीं है. इस सड़क के खत्म होने के बाद में सिर्फ हिमनदी और उत्तरी ध्रुव की तरफ बहता हुआ पानी ही दिखाई देता है. दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाने वाली नॉर्वे का E-69 हाईवे उत्तरी नॉर्वे में मौजूद ओल्डरफजॉर्ड को उत्तरी केप (नॉर्डकैप) से जोड़ता है.
ये भी पढ़ें: कभी समंदर के किनारे तो कभी बादलों के बीच! भारत की बेहद खूबसूरत रोड ट्रिप्स; रास्ते में महसूस होती अलग दुनिया
