उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती के साथ 10 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण किया जाता रहा. जिसके बाद युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली. पीड़िता ने सरधना थाना में पुलिस से शिकायत की है.

पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर सालों तक मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया है. युवती ने युवक और उसके परिजनों पर हिंदू से मुस्लिम बनाने का आरोप भी लगाया है. बताया जा रहा है कि युवती साल 2015 से दिल्ली में मॉडलिंग क्षेत्र में काम कर रही थी.
साल 2016 में दोनों गए मुंबई
बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसकी पहचान वसील नाम के युवक से हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. युवक ने युवती को फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया और मुंबई लेकर चला गया. जिसके बाद दोनों साथ में लिव-इन में रहने लगे. दोनों साल 2016 में मुंबई गए थे. युवती के मुताबिक वसील ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर आकर उसने वसील से संबंध बना लिए.
साल 2017 में गर्भवती हुई युवती
जिसके बाद साल 2017 में युवती प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद उसने शादी की बात कही, तो युवक ने कई कारण देकर बात को टाल दिया. युवती ने आरोप लगाया कि परिवार के दबाव में आकर उसने गर्भपात करवाया. युवक लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा, जिससे वह उसके ऊपर भरोसा करती रही. युवती मॉडलिंग से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा भी युवक को देती रही.
साल 2026 में की दूसरी युवती से शादी
युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने पिछले लगभग 10 सालों में उससे 50-60 लाख रुपए लिए हैं. जिसके बाद लगातार शादी का आश्वासन मिलता रहा. युवती ने बताया कि वसील उसे कई बार घर भी लेकर गया था. जिसके बाद मई साल 2026 में युवती वसील के घर पहुंची, तो पता लगा कि युवक ने 2 मई 2026 किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है. जिसे बाद युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें- हरदोई में SDM पर गांव वालों ने पथराव! सिर में आए 5 टांके; गांव में भारी पुलिस बल तैनात
