गुजरात के पंचमहल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी भांजे के साथ में प्रेम प्रसंग में थी, जिसके कारण यह घटना हुई है. व्यक्ति ने अपनी बेटी के सामने उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया.

पंचमहल में खूनी वारदात
गुजरात के पंचमहल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामी और भांजे के बीच में कथित प्रेम प्रसंग के शक ने एक परिवार की सभी खुशियों को पूरी तरह तबाह कर दिया. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पंचमहल के हालोल की है. यहां यमुनानगर सोसाइटी में देर रात एक भयानक और खूनी खेल हो गया. इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या
यमुनानगर सोसाइटी में पृथ्वीराज चौहान और उनकी पत्नी दीपिका अपने बच्चों के साथ में रहते थे. दोनों की जिंदगी अच्छी तल रही थी. बताया जा रहा है कि यहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृत महिला दीपिका पिछले 4 सालों से अपने पति की बहन के बेटे के साथ में प्रेम संबंध में थी. एक दिन मामी और भांजे के बीच हुई व्हाट्सएप चैट पृथ्वीराज के हाथ लग गई.
बेटी के सामने उतारा मौत के घाट
इन संबंधों के कारण घर में झगड़े शुरू हो गए. जिसके बाद एक दिन पृथ्वीराज ने अपनी पत्नी दीपिका को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के सामने उसकी मां की हत्या कर दी. इस दौरान बेटी कहती रही कि पापा अगर मम्मी मर गई, तो मैं भी नहीं रहूंगी, लेकिन इसके बाद भी व्यक्ति ने बेटी की चीखों को अनसुना कर दिया और धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया.
पुलिस के पास पहुंचा आरोपी
इस घटना के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि पुलिस के पास पहुंच गया. जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस घटना के बाद पुलिस ने दीपिका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. फिलहाल घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
यह भी पढ़ें- नौकरी और पेंशन दोनों का लाभ! गाजीपुर शिक्षक घोटाले में कार्रवाई शुरू; आरोपियों से हो रही रिकवरी
