उत्तराखंड के मसूरी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर उत्तरकाशी से लौट रही कार अचानक ही अनियंत्रित हो के सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर चुकी है. मृत लोगों में दो महिलाएं और दो पुरुष है. सभी की पहचान गाजियाबाद निवासी सविता, संगीता, सत्य प्रकाश और मानिक के रूप में की गई है.
दुकान से समान लिया
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग उत्तरकाशी से वापस आ रहे थे. चारों सिलेरियों गाड़ी से सवार थे. एक शख्स ने दुकान से समान भी खरीदा था. मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग में व्यक्ति ने गाड़ी को रोक कर समान खरीदा, जिसके बाद गाड़ी चालक ने जैसे ही कार चलाई, कार अनियंत्रित हो कर सीधे खाई में जा गिरी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम और मसूरी थाना पुलिस की टीम SDRF की टीम संग घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. कार झाड़ियां में और काफी दुर्गम इलाके में गिरी हुई थी, जिसकी वजह से उसे निकालने पर काफी दिक्कत हुई. फायर ब्रिगेड, मसूरी और एसडीआरएफ, सभी टीम मौके पर तैनात थी. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सवा 9 बजे उन्हें कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी. सभी सिलेरिया गाड़ी से थे. दुकान से समान लेने के बाद कार अनियंत्रित हुई और सीधे खाई में जा रही.
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की चेतावनी: उत्तराखंड में बड़े झटके की आशंका? ‘भूदेव’ ऐप बनेगा सुरक्षा कवच
