राजधानी लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक चेंज किया गया है. दरअसल, पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है. पुलिस कमिश्नरेट ने इस अहम आदेश को जारी किया है.
क्या है यह फेरबदल
दरअसल, इस फेरबदल में लंबे समय से पुलिस में तैनात इंस्पेक्टरों को फील्ड में वापस भेजा जाएगा. तैनात हुए 10 इंस्पेक्टर को शहर के अलग-अलग जोन में अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ में भेजा जाएगा. अधिकारियों का कहना हैं कि इस चेंज से पुलिसिंग की नींव मजबूत होगी. साथ ही अपराध नियंत्रण से जनता की समस्या भी सॉल्व होगी.

अलग-अलग डीसीपी के नेतृत्व में काम
तैनात किए गए नए इंस्पेक्टर अब डीसीपी के निर्देश पर काम करेंगे. इस बदलाव में उन इंस्पेक्टर को भी रखा गया है, जो कि थाना प्रभारी के पद से हटा दिए गए थे. अब इन लोगों को दोबारा से अलग-अलग जोन में तैनात करके फील्ड में भेजा जाएगा.
काम की होगी समीक्षा
अधिकारियों का कहना हैं कि इस कदम से पुलिस की कार्यक्षमता का पता लगेगा. साथ ही भविष्य में किसी बड़ी जिम्मेदारी के आने पर वह पहले से ही उसका सामना करने के लिए तैयार रहेंगे. अनुभवी अधिकारियों का बोलना है कि आगे आने वाले समय में इन अधिकारियों के कामकाम की जांच भी की जाएगी. जिन लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्हें कुछ अहम जिम्मेदारी दी जाएगी. सभी को अपना अपना काम संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए है.
ये भी पढ़ें: तेल संकट के बीच केंद्र का बड़ा कदम, पेट्रोल पर खत्म हुई एक्साइज ड्यूटी! इन शर्तों पर मिलेगा फायदा
