दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के घर के बाहर में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. दिल्ली की कानून व्यवस्था को एक बार फिर चुनौती दी गई है. दरअसल, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेश विश्नौई के गैंग द्वारा ली गई है.
’24 आवर्स फिटनेस जिम को बनाया निशाना
दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 11 जून की सुबह में उन्हें पश्चिम विहार ईस्ट, पुष्कर एन्क्लेव में स्थित ’24 आवर्स फिटनेस’ जिम पर फायरिंग होने की सूचना मिली. पीसीआर के जरिए उन्हें यह जानकारी मिली. पूछताछ में सामने आया कि बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक जिम के शीशे पर कुछ राउंड फायरिंग करते हैं. उसके बाद तुरंत फरार हो जाते हैं. हालांकि, किसी को भी इस फायरिंग में चोट नहीं लगी है. जिला पुलिस और स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस मामले पर कार्रवाई शुरू की.
लारेंश मे ली जिम्मेदारी
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ओडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें इस हमले के पीछे लॉरेंस गैंग फायरिंग का दावा कर रहे हैं. उस ऑडियो में गैंग के सदस्य ने कहा हैं कि गुरु रंधावा के सलमान खान के साथ में संबंध अच्छे है. इसी कारण से उन्हें निशाना बनाया. यह हमला तो महज एक ट्रेलर है. दिल्ली पुलिस हालांकि, पहले सीसीटीवी फुटेज को खंगाल मामले की जांच कर रही है. आखिर सच में गैंग की हरकत हैं या दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: तेलंगाना में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म कर छत से फेंका, हालत नाजुक
