TMC के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा है. उन्होंने इस लेटर में अलग गुट बनाने को लेकर मांग की है. इस लेटर में भी 19 सांसदों ने सिग्नेचर किए हैं.

बागी सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल में इन दिनों अलग राजनीति चल रही है. विधानसभा चुनाव के बाद TMC के कई विधायक और सांसद बागी हो गए हैं. अब टीएमसी की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. आपको बता दें कि ममता के करीबी कहे जाने वाले नेता एक-एक करके उनका साथ छोड़ रहे हैं. अब TMC के 19 बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है. जिसके लेकर उन्होंने स्पीकर को लेटर भी लिखा है.
सभी सासंदों ने किए सिग्नेचर
आपको बता दें कि 18 मई को TMC के 19 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को यह लेटर सौंपा था. बताया जा रहा है कि जिस समय पर यह लेटर सौंपा गया था उस दौरान काकोली घोष TMC की चीफ व्हिप थीं. आपको बता दें कि इस लेटर के ऊपर अब 19 सांसदों ने सिग्नेचर कर दिए हैं. सिग्नेचर करने वाले सांसदों में काकोली घोष, यूसुफ पठान, सयोनी घोष और मला रॉय सहित कई बड़े नेता शामिल हैं.
TMC ने लिखा था स्पीकर को लेटर
20 मई को TMC ने स्पीकर को एक लेटर लिखकर कहा था कि काकोली की जगह पर कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाया जा रहा है. हालांकि 19 सांसदों का पत्र काकोली ने 18 मई को ही स्पीकर को दे दिया था. उन्होंने लेटर में यह भी लिखा कि संविधान के तहत उनकी संख्या 28 में से 19 यानी कि दो तिहाई है. ऐसे में उन्हें अलग गुट मानते हुए विपक्षी जगह से अलग बैठने के लिए व्यवस्था की जाए.
क्यों पार्टी छोड़ रहे सासंद?
टीएमसी के कई नेताओं का कहना है कि पार्टी के अंदर बढ़ते आंतरिक तनाव के कारण पार्टी में काम करना मुश्किल हो गया है. आपको बता दें कि बागी नेताओं की तरफ से अलग पार्टी को बनाने का कदम हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उठाया गया है. सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को एक लेटर लिखकर अलग गुट बनाने की मांग की है.
TMC के बागी सांसद
- असित कुमार मल (बोलपुर)
- शतबोधि रॉय (बीरभूम)
- रचना बनर्जी (हुगली)
- दीपक अधिकारी (घाटल)
- कालीपद सोरेन (झालग्राम)
- जून मालिया (मेदिनीपुर)
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
- डॉ शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
- प्रसून बनर्जी
- काकोली घोष (बारासात)
- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
- खली उर रहमान (जंगीपुर)
- यूसुफ़ पठान, (बेहरामपुर)
- अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
- बापी हलधर (मथुरापुर)
- सयोनी घोष (जादवपुर)
- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
- मिताली बाग (आरामबाग)
यह भी पढ़ें- अचानक बजने लगा सायरन! दिल्ली-NCR में रात में बदला मौसम का मिजाज; शुक्रवार को भी मौसम विभाग का अलर्ट
