12 जून को तुगलकाबाद एक्सटेंशन पर भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की गंभीर रूप से झुलसने की वजह से मौत हो गई है. हालांकि, शुरूआती जांच में पुलिस को लगा कि आग शार्ट सर्किट या ईवी की बैटरी फटने की वजह से लगी है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद में पूरा मामला अग्निकांड की बजाए हत्याकांड की ओर चला गया.
अग्निकांड निकला हत्याकांड,
दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि बिल्डिंग में लगी आग कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश का बदला थी. आग लगने की वजह से सुशीला देवी, सोनिया कुमारी और पंकज पांडेय की मौत हो गई. वहीं, बाकी लोगों को सफदरजंग के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. बता दें कि आग टीकेडी एक्सटेंशन, आरजेड-171/1, गली नंबर-1 में 12 जून की रात 2:24 बजे लगी थी.
पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला लापरवाही के तहत लगी आग में दर्ज किया था. बाद में लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद में पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. दरअसल, बिल्डिंग में एक महिला आग लगने से कुछ देर पहले प्रवेश करती है. शक होने पर पुलिस ने उस महिला को पकड़ा, जिसके बाद पता लगा कि महिला की आयु 17 वर्षीय है. उसे सरिता नाम की एक महिला ने दीपक की स्कूटी में आग लगाने के लिए उकसाया था, जिसके बाद पुलिस ने सरिता को पकड़ा.
सरिता ने बताया की दीपक और उसका पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी कारण से उसने, उसके भाई राजकुमार और निरंजन ने पूरी साजिश रची. महिला ने बिल्डिंग में जाने के लिए सर्जिकल ग्लव्स का प्रयोग किया. आग लगने से कुछ देर पहले वह बिल्डिंग में जाती है. उसके बाद अपने दुपट्टे से बोतल जैसी चीज को ढक कर बाहर निकलती है. महिला का वीडियो भी अभी के समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है,
पुलिस ने नाबालिग लड़की और साजिश में शामिल 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. साथ ही सभी पर हत्या की साजिश करने के तहत कई गंभीर धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: शामली धर्मांतरण केस में तीसरी गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी चांदनी के फुफेरे भाई को पुलिस ने दबोचा, निकाहनामा भी बरामद
