बिहार कोचिंग विवाद: बिहार के कोचिंग विवाद मामले में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है. दरअसल, ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत की खबर सामने आ रही है. प्रिंस नेपाल में था. कोचिंग विवाद के बाद में वह फरार चल रहा था. इसी बीच खबर सामने आई कि नेपाल के विराट नगर में स्थित एक होटल में रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत हो गई है.
मुख्य आरोपियों की लिस्ट
दरअसल, प्रिंस कोंचिग मामले में मुख्य आरोपियों में से एक था. खान सर कोचिंग क्लास का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने प्रिंस पर कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाया था. हालांकि, गिरफ्तारी के समय में रौशन आनंद को पुलिस ने पकड़ कर पटना की बेऊर जेल में बंद कर दिया, लेकिन प्रिंस पुलिस के पकड़ने से पहले नेपाल फरार हो गया था. एक भाई जेल में बंद. वहीं, दूसरे भाई कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सुन कोचिंग के छात्रों में तनाव का माहौल है.
फायरिंग खुद करवाई
बता दें कि खान ग्लोबल स्टडीज संस्थापक खान सर ने रौशन आनंद पर पथराव और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करवाया था. हालांकि, फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज निकलने के बाद पता लगा कि खान सर ने खुद फायरिंग करवाई थी, जिसके बाद में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.
छात्रों में तनाव की संभावना
हालांकि, रौशन सर के जेल जाने के बाद उनके कोचिंग के छात्र पटना में कैंडल मार्च में निकाल रहे हैं. ऐसे में उनके भाई की संदिग्ध तरीके से मौत होने के बाद में और तनाव की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि इस मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था कि कोचिंग को प्रतिस्पर्धा का खेल नहीं बनाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: तुगलकाबाद एक्सटेंशन का चौंकाने वाला सच! अग्निकांड निकला हत्याकांड, CCTV ने बदली पूरी कहानी
