मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक अफवाह के फैलने की वजह से 6 यात्रियों की ‘ट्रेन से कट कर मौत हो चुकी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही अफवाह फैलाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
सामने से आ गई ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, रविवार 14 जून को उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 4 बजे के आसपास मुरैना से धौलपुर के लिए रवाना हुई थी. मुरैना के हतेमपुर पर पहुंचते ही किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया. सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे ट्रेन से कूद गए. दुखद यह हुआ कि उसी समय पातालकोट की ट्रेन सामने से आ गई, जिसके चपेट में 6 लोग आग गए.
प्रशासन मौके पर पहुंचा
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. मामले का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम भी मौके पर आई. एक महिला एक और बच्चे की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सभी शवों की पहचान कर परिवार वालों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, ऐसे ट्रेन में आग लगने की अफवाह किसने फैलाई, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ में सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बिहार कोचिंग विवाद में नया मोड़, रौशन आनंद के भाई की नेपाल के होटल में मिली लाश
