पटना सिविल कोर्ट ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशन रौशन आनंद को जमानत दे दी है. एक दिन पहले उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. अब उन्हें मामले में जमानत मिल गई है.

रौशन आनंद को मिली जमानत
पटना में बीते दिनों मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था. अब पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई के बाद रौशन आनंद को जमानत दे दी गई है. आपको बता दें कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था.
एक दिन पहले हुई भाई की मौत
आपको बता दें कि रौशन आनंद के भाई की एक दिन पहले नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई है. पटना सिविल कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रौशन आनंद की बेल को मंजूर कर लिया है और उन्हें जमानत दे दी है. वहीं इस मामले में खान सर को पहले ही अग्रिम जमानत मिली हुई है.
मुख्य आरोपियों में शामिल था प्रिंस यादव
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की एक दिन पहले नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रिंस की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. आपको बता दें कि प्रिंस यादव को खान सर कोचिंग सेंटर हमले में मुख्य आरोपियों में शामिल किया गया था. मामले में FIR दर्ज होने के बाद प्रिंस गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था.
भाई की मौत के बाद मिली जमानत
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हालांकि अभी तक प्रिंस की मौत को लेकर कारण सामने नहीं आया है. अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से खुलासा नहीं किया गया है. इस मामले को लेकर नेपाल पुलिस जांच कर रही है. अब प्रिंस यादव की मौत के बाद रौशन आनंद को भी पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है.
यह भी पढ़ें- ‘छोटे-बड़े भाई वाला दौर खत्म…’, अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी का बयान
