पुलिस भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रेलवे ने सुविधा का पूरा ध्यान रखा है. किसी भी तरीके की भीड़ और यात्रा करने में परेशानी न हो. इसी कारण से मध्य पूर्व रेलवे ने तैयारी कर ली थी. इस तैयारी में पुलिस ने अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था.
ऐसे में बता दें कि 16 जून यानी आज भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है. वहीं, 17 जून को भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. 14 जून 2026 को भी पहले चरण के लिए रेलवे ने 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलवाई थी, जिसकी वजह से सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर बिना किसी देरी के पहुंच गए.
14 जून को इस जगह से चली स्पेशल ट्रेन
समस्तीपुर मंडल से 7 विशेष ट्रेन चलाई गई थी. वहीं, दानापुर मंडल से 12 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी.
दूसरे चरण की भी तैयारी जोर-शोर से
बता दें कि सरकार ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी तैयारी मजबूती से शुरू कर दी है. 16 और 17 जून में 30 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. ऐसे में छात्र बिना किसी परेशानी के रेल यात्रा कर सकेंगे. दरअसल, भर्ती प्रक्रिया के समय में अचानक से ही काफी बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है. वह सफर में काफी थक जाते हैं. साथ ही रास्ते में जो छात्र थोड़ा-मोड़ा पढ़ना चाहते हैं. वह भी उतनी भीड़ में नहीं पढ़ पाते हैं.
यात्रा लंबी होने की वजह से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उनकी थकान का असर परीक्षा पर न पड़े, इसी कारण से सरकार ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है. छात्रों को तनाव न मिले इसी कारण से सरकार ने यह फैसला लिया है. बता दें कि पाटलिपुत्र में छात्रों के बीच काफी तनाव देखने को मिला था. यह तनाव स्पेशल ट्रेनों के न मिलने पर हुआ था. छात्र इतने गुस्साएं हुए थे कि स्पेशल ट्रेन मिलने के बावजूद वह प्रदर्शन पर टिके रहे.
ये भी पढ़ें: AIMIM की एंट्री पर सपा प्रमुख ने लगाई रोक! अखिलेश यादव के बयान ने किया साफ
