पश्चिम बंगाल सरकार ने योग दिवस के आयोजन को लेकर कोलकाता के रेड रोड को 7 दिनों तक बंद करने का आदेश जारी किया था. इस आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. इस मामले में अब कल यानी बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है.

हाईकोर्ट ने स्वीकार की याचिका
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर कोलकाता के रेड रोड को 7 दिनों तक बंद करने का आदेश जारी किया है. हाईकोर्ट ने रेड रोड पर 7 दिनों तक वाहनों की आवाजाही रोकने के सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है.
कल होगा मामले में सुनवाई
जानकारी के मुताबिक एडवोकेट शमीम अहमद ने जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के सामने सवाल उठाया था. जिसके बाद ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन की तरफ से दायर की गई इस याचिका के ऊपर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने इस याचिका की सुनवाई पर परमिशन दे दी है. अब बताया जा रहा है कि बुधवार यानी कल कोर्ट इस मामले में विस्तृत सुनवाई करने वाली है.
शुभेंदु सरकार ने जारी किया था आदेश
आपको बता दें कि 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है. पश्चिम बंगाल सरकार ने योग दिवस के आयोजन को लेकर कोलकाता के रेड रोड पर 7 दिनों तक के लिए वाहनों की आवाजाही के ऊपर रोक लगाने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद सरकार के इस आदेश के खिलाफ ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में कहा गया था कि 7 दिनों तक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश अनुचित है. अब इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे के कुनबे में बड़ी सेंध! बागी सांसदों को अपने साथ लाने की जल्दी में शिंदे; क्यों?
